साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियाँ परवाणू के समीप कौशल्या नदी में प्रवाहित

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियाँ परवाणू चक्किमोड स्थित कौशल्या नदी में प्रवाहित
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अमित ठाकुर |परवाणू
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की मृत्यु के उपरांत उनकी अस्थियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक स्तर पर पुरे हिमाचल में विसर्जित किया गया| परवाणू के चक्की मोड़ स्थित कौशल्या नदी में कसौली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा के नेतृत्व में कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों नम आँखो से राजा वीरभद्र सिंह की पुण्य अस्थिया पूरे विधि-विधान के साथ प्रवाहित की गयी|

कसौली विधान सभा के विभिन्न पंचायतो से भारी संख्या में लोगो ने राजा साहब को पुष्प चढा कर श्रद्धांजली अर्पित की। राजा साहब अमर रहे के नारो से सारा वातावरण काफी गमगीन रहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस जिला महासचिव अजय कँवर, परवाणु नगर परिषद अध्यक्षा निशा शर्मा, पार्षद लखविंदर सिंह, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रेम लता गुलेरिया, संजय यादव, राजा राम, जिला परिषद सदस्य रणजीत ठाकुर रन्जू, परवाणु कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवींद्र गर्ग, समाज सेवक सतीश बैरी, मनोज शर्मा, हेमराज ठाकुर, प्रीती बावा, यशपाल ठाकुर, हरीश आजाद, सुमित शर्मा, पिंकी, आशा ठाकुर, रजनी देवी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता अस्थि विसर्जन के समय उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  शूलिनी मेला में दीपावली की तरह सजाया जाएगा सोलन शहर - डाॅ. शांडिल

Join WhatsApp

Join Now