साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कण्डाघाट एवं सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 02 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर, 2021 को विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की मुरम्मत तथा 33 केवी विद्युत लाइन कथेड़ के समीप आवश्यक कार्य के दृष्टिगत विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट व विद्युत उपमण्डल सोलन के नम्बर-3 के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने आज यहां दी।

रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कण्डाघाट, सिरीनगर, अड्डा धाली, कून, पड़ाव, चायल, डूबलू, हिन्नर, कुरगल, दोची, साधुपुल, बीशा, बाशा, चायल रोड, वाकनाघाट, जेपी विश्वविद्यालय, छावशा, डूमेहर, गलू सहित सोलन विद्युत उपमण्डल नम्बर 03 के अधीन पड़ने वाले क्षेत्रों चम्बाघाट, एरीमा, एचआरटीसी वर्कशाॅप, औद्योगिक क्षेत्र बसाल, कथेड़, डांगरी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी बसाल, कालाघाट, पत्ती, धरोट, नूई तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: रबोन में सड़क किनारे खड़ी 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, ट्रक सहित फरार हुआ चालक

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन अर्थात 03 सितम्बर, 2021 को बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now