साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जहरीली शराब प्रकरण : बीबीएन में आबकारी विभाग की अवैध शराब के कारोबारियों पर दबिश

आबकारी विभाग की अवैध शराब के कारोबारियों पर दबिश
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बद्दी|
जहरीली शराब प्रकरण से पूरे प्रदेश में विभागीय कार्रवाई से शराब तस्करों में खौफ बना हुआ है। इस कार्रवाई के चलते कुछ स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री कम हुई है तो कुछ पर अभी भी इसका कोई असर नहीं हुआ है। मंडी में जहरीली शराब से मौत के मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग लगातार अलर्ट पर है अवैध शराब कारोबारियों पर दबिश का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने बीबीएन में दबिश दी।

गुप्त सूचना के आधार बीबीएन में जिला सोलन व जिला बिलासपुर ओर बीबीएन, बद्दी के राज्य कर एवं आबकारी अधिकारियों की टीम द्वारा संदिग्ध स्थान गांव बलेचढ़ी, नजदीक गांव लोहारघाट, तहसील रामशहर, ग्राम पंचायत सौर, जिला सोलन में अवैध शराब के निर्माण बारे सूचना मिलने पर जाँच शुरू की गई।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से संदिग्ध इमारत की तलाशी ली गई व तलाशी के दौरान कई प्रकार की ऐसी सामग्री पाई गई इससे यह अंदेशा होता है कि इस इमारत में अवैध देसी शराब का विनिर्माण किया जाता है। जांच के दौरान उक्त इमारत से वीआरवी फूल्स लिमिटेड के संतरा नामक ब्रांड के लेबल, खाली बोतलें, वीआरवी फूड्स लिमिटिड के खाली डब्बे, व ढक्कन, टेप रोल विद वीआरवी फूड्स लिमिटेड मार्का फ्लेवरिंग एजेंट, जो कि देसी शराब बनाने में इस्तेमाल होते हैं, बैच पंचिंग मशीन, होलोग्राम प्लास्टिक ड्रम आदि बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण गर्ग नें सभी राजनीतिक दलों से की मदद की अपील

यह सब सामग्री सामान्य रूप से देसी शराब बनाने में प्रयोग होने का अंदेशा है। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39, 47 व 56 के उल्लंघन की शिकायत पुलिस थाना राम शहर में दर्ज करवाई गई है।

आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी यूनुस ने बताया कि बीते कल हिमांशु पंवर उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सोलन के नेतृत्व में जिला सोलन व जिला बिलासपुर ओर बीबीएन, बद्दी के राज्य कर एवं आबकारी अधिकारियों की टीम संयुक्त रुप से पूरी की गई। बद्दी के एएसपी नरिंदर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया मामला दर्ज किया गया है|

Join WhatsApp

Join Now