साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नालागढ़ में फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल

नालागढ़ में फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बीबीएन|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत बागबानिया में स्थित श्रीनिवास फार्मा कम्पनी में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है| हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे करीबन 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए खेड़ा में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| घायलों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत गंभीर बनी हुई है|

जानकारी मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है, जब फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे तब अचानक एक प्लांट में ब्लास्ट हो गया| ब्लास्ट इतना ज्यादा भयंकर था कि फैक्‍ट्री की दीवारों में दरारें आ गईंं, तो खिड़कियां और दरवाजे टूट कर दूसरी ओर गिर गए| घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचींं| उनके साथ तहसीलदार नालागढ़ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है| हालांकि हादसे का कारण साफ नहीं हो पाया है|

इसे भी पढ़ें:  गुड जॉब पुलिस! परवाणु में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को तीन माह बाद दबोचा

श्रीनिवास फार्मा फैक्ट्री के प्लांट हेड शिव कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ब्लास्ट हो गया, जिसमें कई मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक तौर पर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| इसके साथ उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के कारण दरवाजे, शीशे और खिड़कियां टूटने की वजह से सभी मजदूर घायल हुए हैं| जबकि ब्‍लास्‍ट की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है|

Join WhatsApp

Join Now