साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

परवाणू सेब मंडी में आम हो गए लड़ाई झगड़े

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू टर्मिनल मंडी में सेब के चलते ही परवाणू में जाम व् लड़ाई झगड़ों की ख़बरें आम हो जाती है ! परन्तु इस दौरान स्थानीय लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है सड़क के दोनों ओर खड़े सेब के ट्रक व् सड़े गले सेबों की गंध से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है ! गौर हो की आये वर्ष एपीएमसी आढ़तियों व् बागवानों से करोड़ों रूपये की आमदन वसूल करती है परन्तु उन्हें सुविधाएँ नहीं दी जाती ! इस कारन हर वर्ष शहर में सेब सीजन के समय गंदगी व् जाम की समस्या से लोगों को परेशानी की सामना उठाना पड़ता है !

गौर हो की सेक्टर तीन व् छह के बीच नगर परिषद द्वारा खाली जमीन किराये पर दी गयी है तथा गंदगी फ़ैलाने के चलते नप ने जमीन के संचालक का 5000 का चालान भी किया है ! परन्तु बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है पर्यावरण की दृष्टि से भी शहर में गंदगी फैलने के बाद भी प्रदूषण विभाग किसी प्रकार की कार्यवाही अमल में नहीं ला रहा है ! वहीँ नगर परिषद के पास भी इस समस्या से निपटने के लिए शायद चालान के आलावा कोई हल नहीं है !ऐसे में पुलिस विभाग पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है सेब मंडी व् सेक्टर 3 व् 6 के बीच लगने वाले जाम को लेकर पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता पड़ रही है ! इस बारे में डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा की जाम को सुचारु करने व् मंडी में शांति बनाये रखने के लिए सोलन से 20 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ! रोल्टा न कहा की लदानियों के झगडे की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराइ गयी है पुलिस द्वारा स्थिति पर नज़र राखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके !

इसे भी पढ़ें:  कसौली विधानसभा में इस बार भी मुकाबला केवल कांग्रेस-भाजपा में, जानिए किसका पलड़ा भारी

Join WhatsApp

Join Now