साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बद्दी: पत्नी के साथ अवैध संबंध पर कर दी साथी की हत्या

MURDER
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बद्दी।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना गांव में एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति ने अपने ही साथी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। आरोपित घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन बद्दी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का पता चलते ही व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिला, काबुलपुर गांव के 27 वर्षीय संजय कुमार व उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला, प्रतापपुर निवासी 23 वर्षीय राहुल दोनों बद्दी के थाना क्षेत्र में उद्योगों में काम करते थे। दोनों शादीशुदा थे। 15 जनवरी को संजय व राहुल ने कमरे में शराब पी। शराब के नशे में राहुल ने संजय को बताया, मैंने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए जब वह बद्दी उसके साथ आई थी। संजय को इस बात को लेकर गुस्सा आ गया और उसने उसे और ज्यादा शराब पिला दी। जब राहुल नशे में चूर हो गया तो उसने उसका गला दबाकर मार दिया। मारने के बाद संजय वहां से फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  सस्ते प्याज देने की आड़ में नालागढ़ के सब्जी विक्रेता से लाखों की ठगी, यूपी से दबोचा आरोपी

पंचायत के प्रधान ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लिया। पुलिस ने संजय की तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार को संजय को हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर गिरफ्तार कर लिया है। यहां से आरोपित उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसे बस में बैठने से पहले ही दबोच लिया।

उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित संजय को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

Join WhatsApp

Join Now