साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया पौधारोपण

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

जितेंद्र।कसौली
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा पूरे भारतवर्ष में पौधा रोपण व साफ सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव के आदेश अनुसार प्राथमिक पाठशाला व टीवी सेंटोरियम धर्मपुर ने पौधारोपण व सफाई अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
IMG 20230813 WA0012
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने शिरकत की इनके अलावा इस कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन सोलन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया एवं धर्मदास और संत निरंकारी मिशन धर्मपुर, कसौली, कुमारहटी, सुल्तानपुर इत्यादि ब्रांचों के अनुयाई उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विनोद सुल्तानपुरी के द्वारा जामुन का पौधा लगाकर पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की गई। उनके साथ ही मिशन के अनुयायियों के द्वारा एवं स्कूल स्टाफ वह टीवी सेंटोरियम धर्मपुर के स्टाफ आदि के द्वारा देवदार,अमरूद, आंवला, जामुन, अनार, इत्यादि फलदार वृक्ष लगाए गए और इन पौधों को जीवित रखने का प्रण भी लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह 2022 की अध्यक्षता

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने अपनी संबोधन के दौरान बताया। कि पौधारोपण हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक बहुत ही सुंदर प्रयास है। पौधा रोपण हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति इस सुंदर प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें।

संत निरंकारी मिशन की ओर से संबोधित करते हुए जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने बताया। कि मिशन के द्वारा इस प्रकार के आयोजन पूरे भारतवर्ष में निरंतर किए जाते हैं। साफ सफाई अभियान पौधारोपण एवं जल स्त्रोतों की सफाई अस्पतालों की सफाई, रेलवे स्टेशनों की सफाई इत्यादि कार्यक्रमों को मिशन के द्वारा हर वर्ष किया जाता है। संत निरंकारी मिशन का यही प्रयास है‌। कि हम जिस परिवेश में रह रहे हैं‌। हम सभी मिलजुल कर उस परीक्षेत्र को साफ सुथरा रखें।

Join WhatsApp

Join Now