साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सरकार आएगी तो कांग्रेस खुद बनाएगी सीएम बनाएगी कांग्रेस:- आनंद शर्मा

लन पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज सोलन पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में आनंद शर्मा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं को दी जा रही प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मुझसे इस बारे में कांग्रेस के नेताओं ने कोई चर्चा नहीं की है ना ही मुझे इस बारे में किसी भी तरह के आंकड़े मालूम है लेकिन कांग्रेस ने जो गारंटी दी है उसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जो ओपीएस बहाली की बात कही है उसे पूरा किया जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री अपना मत स्पष्ट करें कि आखिर वे इस पर बात क्यों नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर वर्ग की जनता और प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी इस बार कांग्रेस के साथ है और यही बौखलाहट भाजपा नेताओं में देखने को मिल रही है इसीलिए बार-बार वे हिमाचल आ रहे हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन दिनों हिमाचल का रुख कर रहे हैं उनके पास जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पहुंच चुकी है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ऐसे में वे अपने सभी बड़े नेताओं को हिमाचल में आकर गली--गली में रैलियां करवा रहे हैं आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है और चुनाव में कांग्रेस को ही जनता अपना मत देने वाली है। बता दें कि बुधवार को आनंद शर्मा सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव के मद्देनजर बैठक लेने के लिए आए थे,होटल पेरागोंन में इस बैठक का आयोजन किया गया था।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा सोलन से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के प्रचार के लिए आज सोलन पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में आनंद शर्मा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं को दी जा रही प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मुझसे इस बारे में कांग्रेस के नेताओं ने कोई चर्चा नहीं की है ना ही मुझे इस बारे में किसी भी तरह के आंकड़े मालूम है लेकिन कांग्रेस ने जो गारंटी दी है उसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जो ओपीएस बहाली की बात कही है उसे पूरा किया जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री अपना मत स्पष्ट करें कि आखिर वे इस पर बात क्यों नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर वर्ग की जनता और प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी इस बार कांग्रेस के साथ है और यही बौखलाहट भाजपा नेताओं में देखने को मिल रही है इसीलिए बार-बार वे हिमाचल आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MBU Fake Degree Case: ऑस्ट्रेलिया भागे मां-बेटे को कोर्ट ने घोषित किया भगौड़ा अपराधी, संपत्ति जब्त होने की कगार पर?

आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन दिनों हिमाचल का रुख कर रहे हैं उनके पास जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पहुंच चुकी है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ऐसे में वे अपने सभी बड़े नेताओं को हिमाचल में आकर गली–गली में रैलियां करवा रहे हैं आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है और चुनाव में कांग्रेस को ही जनता अपना मत देने वाली है। बता दें कि बुधवार को आनंद शर्मा सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव के मद्देनजर बैठक लेने के लिए आए थे,होटल पेरागोंन में इस बैठक का आयोजन किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now