साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सस्ते प्याज देने की आड़ में नालागढ़ के सब्जी विक्रेता से लाखों की ठगी, यूपी से दबोचा आरोपी

सस्ते प्याज देने की आड़ में नालागढ़ के सब्जी विक्रेता से लाखों की ठगी, यूपी से दबोचा आरोपी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नालागढ़|
नालागढ़ पुलिस ने सब्जी व्यापारी से 2 लाख 80 हजार की ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी का नाम शोमित कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस के प्राप्त जानकारी अनुसार नालागढ़ पुलिस थाने में स्थानीय सब्जी विक्रेता जितेंद्र कुमार ने 5 जुलाई 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जून 2021 को उनके पास नासिक से किसी का फोन आया था। आरोपी ने बताया कि उनका प्याज लुधियाना में समराला के पास पड़ा है। दोनों के बीच प्याज की डील 2 लाख 80 हजार में हुई थी।

प्याज गाड़ी में लोड होने के बाद व्यापारी ने अकाउंट चेक किया तो उसके पास पैसे जमा नहीं हुए थे। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर जितेंद्र की शिकायत पर बद्दी की साइबर सेल की टीम ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की तो पता चला कि आरोपी शोमित कुमार ने पीड़ित को अपनी जाल में फंसाते हुए 2,80,000 रुपये का चूना लगा दिया।

इसे भी पढ़ें:  अर्की: घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का बनलगी में कटा चालान,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर बीबीएन की साइबर सेल की टीम के द्वारा अकाउंट नंबर के जरिए और फोन कॉल के जरिये आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर नालागढ़ लाया गया तथा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now