साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की ताबड़तोड़ सभाएं

सोलन नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की ताबड़तोड़ सभाएं
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
भाजपा ने सोलन नगर निगम चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है| शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोलन नगर निगम चुनावों में प्रचार शुरू किया, वार्ड नम्बर 4,17,3,8,5,9,10,11,7,12,1 एवं 16 में जन सभा को किया संबोधित।

सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सोलन नगर निगम का तोफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिया गया है और इसको संभालना कर रखना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद प्रदेश में केवल दो नगर निगम थे जो कि धर्मशाला एवं शिमला रहे, उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए की अब हिमाचल में 5 नगर निगम है जिसमे नवगठित नगर निगम मंडी, सोलन एवं पालमपुर जुड़े है और इस सभी नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा, आने वाली 7 तारीख को चारों नगर निगमो में हमारे महापौर और उपमहापौर होंगे।

उन्होंने कहा कि सोलन शहर देश का सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला शहर है और अब नगर निगम बनने के बाद सोलन के विकास को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन को नगर निगम बनाने की शहत की जनता की लंबी मांग थी जिसको मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समझा।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली स्पोर्ट्स क्लब ने किया पहली वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन.!

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सोलन की जनता का दर्द समझा है। आने वाले समय में सोलन की सभी समस्याओं का समाधान होगा चाहिए वो पानी, पार्किंग , सड़क या सीवरेज हो। आने वाले समय मे सोलन एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी बानगी, जिससे सोलन का नाम पूरी दुनिया मे होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता में विभिन्न भ्रांतियां फेहल रही है पर मेरा आग्रह है कि कांग्रेस के झूठ में ना आये, भाजपा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जो कहते है वो करके दिखाते है। हमारा कहा एक एक शब्द सोलन की सेवा के लिए एक संकल्प है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का पूरा धयान भाजपा को है और आने वाले 5 वर्ष के लिए इन ग्रामीण क्षेत्रों पर कोई टैक्स नही लगेगा और अगर इन क्षेत्रों को लगता है कि वह नगर निगम में आने से संतुष्ट नही है तो हम 5 साल बाद इन क्षेत्रों को फिर पंचायत में डाल देंगे।

इसे भी पढ़ें:  Kasauli: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने CBSE परीक्षा में 100% परिणाम के साथ एक बार फिर रचा इतिहास

उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में नए आयाम स्थापित करें है और सोलन की भी विशेष चिंता की है। हाल ही में सोलन में ट्रांसपॉर्ट नगर भी दिया है। पानी के लिए न्याय स्कीमें, पार्किंग के लिए बजट प्रावधान एवं पार्किंग के लिए करोड़ों का बजट दिया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा को पंचायती राज चुनावों में बड़ा समर्थन मिला उसी प्रकार से भाजपा सोलन में भी बड़ी जीय दर्ज करेगी और अपना महापैर एवं उपमहापौर बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद 2022 में एक बार फिर भाजपा की साकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश में बनेगी।

Join WhatsApp

Join Now