Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आईसीएफ़आई युनिवर्सिटी ने परवाणू थाना को भेंट किए बेरिकेट्स

आईसीएफआई (इक्फ़ाई) विश्व विद्यालय कालूझंडा बद्दी द्वारा पुलिस थाना परवाणू में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अमित ठाकुर | परवाणू
आई सी एफ़ आई यूनिवर्सिटी कालुझन्डा ने थाना परवाणू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया| कार्यक्रम में विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री राजीव सहजल व् महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने शिरकत की| कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की गयी| जिसमे विवि के IGID विभाग के कलस्टर हेड.जगजीत सिंह भमरा ने मुख्य अतिथि माननीय डॉ राजीव सहजल एवं सभी गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया|

कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी द्वारा थाना परवाणू को बेरिगेट्स भेंट किये गए जो की डा. राजीव सहजल ने अपने कर कमलों द्वारा डीएसपी योगेश रोल्टा के सुपुर्द किये| विवि के IGID विभाग ने पुलिस द्वारा महामारी के दौरान निभाई गयी उनकी भूमिका की सरहाना करते हुए डी इस पी योगेश रोल्टा व एसएचओ दयाराम को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया|

वि.वि के IGID विभाग हेड ने संक्षेप मे इक्फ़ाई ग्रुप की जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी की अन्य शाखाओं व् कार्यों की जानकारी दी| डा. राजीव सहजल ने विवि द्वारा किये सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की तथा हिमाचल पुलिस की उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना की| सहजल ने अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल पुलिस को सहज व् शांत बताया|

इस अवसर पर जगजीत सिंह ने माननीय मंत्री व् पुलिस थाना परवाणू का आभार व्यक्त करते हुए हिमाचल पुलिस के सरल व् न्यायप्रिय आचरण के बारे में बताते हुए उनका धन्यवाद किया| डीएसपी योगेश रोल्टा ने आई सी एफ़ आई यूनिवर्सिटी कालुझन्डा के सदस्यों व अधिकारीयों का थाना परवाणू की ओर से आभार व्यक्त किया ! इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य दर्पणा ठाकुर, अध्यक्ष कसौली मंडल कपूर सिंह वर्मा , ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार, प्रदीप भूंबला, मनीष अरोरा, राजन धीमान, देव राज चंदेल, संजीव ठाकुर एवम पुलिस विभाग परवाणू और अन्य गण मान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे |

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now