Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Baddi Firing Incident: गोलीकांड का आरोपी चार दिन का पुलिस रिमांड पर, निशानदेही पर देसी कट्टा, बाइक व कपड़े बरामद

Kullu News Mandi News Baddi Firing Incident Dharamshala firing incident Chamba News: जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग रिश्तेदार को गोली मारी, नाबालिग भतीजी से रेप मामले का आरोपी था शख्स

Baddi Firing Incident: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर 2025 को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना में पूर्व उपप्रधान सोहन सिंह को उनके साले सुरेश कुमार उर्फ आकू ने गोली मारी थी। पुलिस की विशेष टीम ने लगातार मेहनत के बाद 20 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 21 अक्टूबर को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड 24 अक्टूबर तक मंजूर हुआ।

पुलिस अधीक्षक बद्दी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के देखरेख में विशेष टीम ने आरोपी सुरेश कुमार से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर घटना के वक्त पहने गए कपड़े, इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा (पिस्तौल) को अलग-अलग जगहों से बरामद कर लिया गया।

पुलिस अब गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के सारे कारण और तथ्य सामने आ सकें। यह जांच विशेष टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जारी है। बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को बताएं। बद्दी पुलिस इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही हर पहलू को उजागर करने का दावा कर रही है।

Baddi murder caseBaddi PoliceSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now