Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Baddi Murder Case: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Baddi Murder Case: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Baddi Murder Case: जिला पुलिस बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के निचला खेड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रवासी महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी निवासी गांव व डाकघर चिटखाल, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि संगीता की हत्या उसके पति चुनू कुमार साहनी ने की है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की गहनता से जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: जाबली में चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर SP Solan ने चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने कम किया मालभाड़ा

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आरोपी के खिलाफ मानपुरा पुलिस थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Baddi murder caseSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now