Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Baddi Murder Case: मानपुरा में पत्नी की हत्या कर भागा पति गिरफ्तार, 9 दिन बाद SIT ने दबोचा..!

Baddi Murder Case: मानपुरा में पत्नी की हत्या कर भागा पति गिरफ्तार, 9 दिन बाद SIT ने दबोचा..!

Baddi Murder Case: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना मानपुरा क्षेत्र के गांव निचला खेड़ा में 7 नवंबर की रात अपनी पत्नी संगीता (उम्र करीब 30 वर्ष) की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी पति चुन्नू कुमार साहनी (32 वर्ष), मूल निवासी जिला सिवान (बिहार) को पुलिस ने रविवार 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे घरेलू विवाद से उपजा अंधा कांड बताया है।

पुलिस के अनुसार, चुन्नू कुमार और संगीता पिछले कई दिनों से आपसी झगड़ों से परेशान थे। 7 नवंबर की रात दोनों के बीच फिर तीखी नोक-झोंक हुई। अगली सुबह 8 नवंबर को जब पड़ोसी कमरे में झांकने आए तो संगीता मृत पड़ी थी और कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी चुन्नू कुमार मौके से गायब था। पुलिस को संगीता का शव कमरे में ही मिला था।

मामला सामने आते ही पुलिस ने अभियोग संख्या 115/25, धारा 103 BNS (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP बद्दी और SDPO बद्दी ने मौके का मुआयना किया था। FSL की टीम ने जरूरी साक्ष्य मौके से जुटाए थे। पुलिस ने तुरंत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया, जिसने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 9 दिन के अंदर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है। बद्दी पुलिस ने गिरफ्तारी कि पुष्टि की है।

Baddi murder caseSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now