Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Baddi Police Attack: बद्दी पुलिस टीम पर हमले के दोनों आरोपित गिरफ्तार, मिला चार दिन का पुलिस रिमांड..!

Baddi Police Attack: बद्दी पुलिस टीम पर हमले के दोनों आरोपित गिरफ्तार, मिला चार दिन का पुलिस रिमांड..!

Baddi Police Attack: सोलन जिला में नालागढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा में शराब ठेके के पास हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही दो नशेड़ियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज देने के साथ-साथ कांच की बोतलें, ईंट-पत्थर और डंडों से वार किए। सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़े और थाने के मुख्य द्वार को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए महज कुछ ही घंटों में दोनों हमलावरों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेड़ा गांव निवासी दीपक ठाकुर उर्फ दीपू (पिता स्व. दलजीत सिंह) और श्याम सिंह उर्फ श्यामा (पिता स्व. राजिंदर सिंह) के रूप में हुई है।

दोनों पर पुलिस टीम की ड्यूटी में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में थाना मानपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब हमले में इस्तेमाल हथियार और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।

घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बद्दी पुलिस ने कहा, “पुलिस पर हमला करने की हिम्मत कोई करे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बद्दी पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Baddi PoliceBBN NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now