साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर किया याद

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुमारहट्टी 23 जून(नवीन)
कसौली कांग्रेस कमेटी ने रविवार को, कुमारहट्टी विश्रामगृह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती मनाई। कसौली कांग्रेस की तरफ से इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बताया कि, राजा वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ। वह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, व पांच बार लोकसभा के सांसद भी चुने गए। कसौली कांग्रेस के प्रवक्ता नवीन सूद में इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह के दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, कसौली कांग्रेस के प्रवक्ता नवीन सूद, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहनलाल कंवर,बड़ोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, हुकुमचंद, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुणाल गर्ग, जिला कांग्रेस सोलन अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बसंत शर्मा, सुभाष ठाकुर, नरेश कुमार, स्वर्ण सिंह, राकेश ठाकुर, कमल भट्टी,अमृत कुमार, मदन शर्मा,दलीप बंसल, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  धर्मपुर पुलिस ने शिमला जिला के दो युवकों को 3.65 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now