Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: टैगोर वन स्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन

Solan News: टैगोर वन स्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन

Solan News: उप तहसील कृष्णगढ़ में स्थित प्रतिष्ठित निजी टैगोर वन स्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ (Tagore Van Sthali Public School Kuthaar) में एक नई पहल की शुरुआत कर ग्रैंड पेरेंट्स डे (Grand Parents Day) का भव्य आयोजन विद्यालय के सभागार कक्ष में किया गया।

इस समारोह में टैगोर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के दादा – दादी व नाना – नानी एक बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी श्रवण स्वरूप स्वामी ने विद्या की देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की व विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता झा ने मौजूद सभी ग्रैंड पैरेंट्स का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जहां सभी ग्रैंड पैरेंट्स ने मंच पर जाकर अपने बचपन के दिन ताजा कर नृत्य व अन्य क्रियाएं की तथा शिक्षा एवं संस्कारों से जुड़ी अनेक बाते भी शेयर की ,वहीं छात्रों ने भी ग्रैंड पैरेंट्स के सम्मान,उनका योगदान व उनकी महिमा से जुड़े अनेक नृत्य व गानों पर बहुत रोचक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता झा ने बताया कि इन्टर हाउस फोक डांस में बोस हाउस ने महाराष्ट का लावणी नृत्य पेश किया। केसरी हाउस ने केरला का फोक डांस उर्मी, पटेल हाउस ने कश्मीर का राउफ नृत्य तथा शिवाजी हाउस ने आसाम का बिहू नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। नृत्य में शिवाजी हाउस प्रथम,केसरी द्वितीय तथा पटेल हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे नाना नानी व दादा दादी का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बीडिसी चेयरमैन जमना ठाकुर, ट्रस्टी मदन लाल, मनीष गुप्ता के इलावा विद्यालय की शिक्षिका संज्ञा शर्मा,ज्योति तथा प्रीतम ने भी समारोह को कामयाब बनाने में अपना योगदान दिया।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News today

Join WhatsApp

Join Now