साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: कसौली के नालवा में आग की भेंट चढ़ा मकान

Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कसौली |
Solan News: पर्यटक नगरी कसौली के साथ लगते नालवा (कंटकि) गांव में वीरवार रात को एक मकान में अचानक आग लग गई। यह मकान सहगल हाऊस के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचली शैली में बने इस पुराने मकान में लकड़ी का काफी उपयोग किया गया था।

इसके कारण आग बहुत तेजी से फैली और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि जिस समय मकान में आग लगी, उस दौरान मकान के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन मकान को काफी क्षति पहुंची है।

जानकारी के अनुसार आग लगने के दौरान मकान में रखा फर्नीचर इत्यादि जलकर राख हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, अग्निशमन विभाग की टीम, तहसीलदार और उपमंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ज्यादातर सामान जल चूका था। वहीं आग लगने का कारण बिजली की तारों मे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति के नुक्सान का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें:  जाबली के समीप शातिर लुटेरों का शटर काट कर एटीएम को लूटने का प्रयास

Mandi News: पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

Kullu News: बंजार में 1.141 Kg चरस के साथ अर्की का व्यक्ति गिरफ्तार

DRDO Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी

Ice Hockey Cup 2024: काजा में आईस हॉकी कप 2024 का हुआ समापन

Solan News: कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में 15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Solan News: बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर कार और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत पांच घायल

Join WhatsApp

Join Now