Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli: गढ़खल-सनावर-धर्मपुर रोड पर टारिंग का काम शुरू होने से 19-24 मई तक रहेगा बंद

Kasauli:

Kasauli News: सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र में गढ़खल-धर्मपुर- वाया सनावर स्कूल मार्ग पर टारिंग कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 19 से 24 मई 2025 तक चलेगा, जिसके दौरान सड़क सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ कसौली, विशाल भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टारिंग कार्य के दौरान किसी भी तरह की रुकावट या नुकसान से बचने के लिए एसडीएम कसौली के माध्यम से यह आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि इस सड़क की हालत IPH (सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग) की पेयजल योजना के लिए पाइपलाइन बिछाने के कारण खराब हो गई थी। अब टारिंग और मरम्मत कार्य से सड़क की स्थिति में सुधार होगा। यह कार्य स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाएगा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और इस अवधि में सहयोग करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: बद्दी में एटीएम में बड़ी लूट, शातिरों ने 18 लाख रुपये चुराए..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now