साइड स्क्रोल मेनू

Kasauli Heritage Market Fire : कसौली हेरिटेज मार्केट में तड़के लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Kasauli News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और तेजी से फैलती चली गई, जिससे बाजार में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
Kasauli Heritage Market Fire : कसौली हेरिटेज मार्केट में तड़के भीषण आग, लाखों का नुकसान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kasauli Heritage Market Fire: कसौली की हेरिटेज मार्केट में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बाजार की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग अचानक भड़की और कुछ ही देर में आसपास की दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालात ऐसे बन गए कि दुकानदारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते कई दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

kasauli firing incident Kasauli Heritage Market Fire Kasauli News Kasauli News Today

Join WhatsApp

Join Now