साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan: कसौली विधायक ने किया जामली पुल और एंबुलेंस रोड का उद्घाटन, जन समस्याओं को भी सुना 

Solan: कसौली विधायक ने किया जामली पुल और एंबुलेंस रोड का उद्घाटन, जन समस्याओं को भी सुना 
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कोटबेजा के गुनाई गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुनाई-जामली एंबुलेंस रोड और इसी सडक पर 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन किया। जिससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।

इससे पहले गुनाई पहुँचने पर  विधायक का स्थानीय ग्रामीणों ,पंचायत प्रतिनिधियों, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना और कुछ का मौके पर निपटारा कर अन्य का अधिकारियों को जल्द हल करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक ने कहा, “यह सड़क और पुल न केवल क्षेत्र में आवागमन को आसान बनाएंगे, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों को भी समाप्त करेंगे।” उन्होंने पुल के निर्माण में पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय रमेश कंवर के योगदान को याद करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों की प्रशंसा की।

इस दौरान विधायक सुल्तानपुरी ने कहा कि गुनाई से पट्टा और गुनाई से बारोटीवाला सड़क के चौड़ीकरण कार्य भी प्रस्तावित है, इसके अलावा पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव और निर्माण के लिए प्रदेश में सबसे अधिक धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़ें:  चौथी सांस्कतिक संध्या में किशन, हिमांशी और अजय ने बांधा संमा, दर्शक झूमे....

कार्यक्रम के दौरान बनोई गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 2023 की बरसात में भूस्खलन के कारण खेतों, रास्तों और कूल्हों की हालत खराब हो गई थी, लेकिन अब तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में कई बार अपनी समस्याओं को रखने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो सका। इस पर विधायक सुल्तानपुरी ने विकास खंड अधिकारी और ग्रामीण राजस्व अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धर्मपुर परवीन कुमार, एसडीओ कसौली विशाल भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी के जेई अंकुश कौंडल, कसौली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पंचायत प्रधान किरण ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य केशवा राम, पूर्व प्रधान पदमा देवी, सचिव सोमनाथ अत्री, कनिष्ठ अभियंता देसराज वर्मा, ग्रामीण रोजगार सेवक अनिल कुमार, युवा कांग्रेस नेता अमरदीप कौशल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष (एमसी परवाणू) प्रीतपाल, धर्मेश चंद, पंचायत सदस्य निर्मला देवी, लोकनाथ शर्मा, निशा देवी, सतीश कुमार, रिशु शर्मा, ओम प्रकाश, देवी दत्त सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में दो अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Join WhatsApp

Join Now