Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli Plantation Drive: वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लिया संकल्प

Kasauli News: उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, कसौली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोलन के मार्गदर्शन में जुब्बड़ में किया वृक्षारोपण; स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की ली शपथ।
Kasauli Plantation Drive: वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लिया संकल्प

Kasauli Plantation Drive: पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने तथा प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, कसौली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोलन के मार्गदर्शन में चमियां पंचायत के जुब्बड़ में “वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान” का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत (Ending Plastic Pollution)” रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, कसौली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अशोक कुमार वत्सल ने की। इस अवसर पर सिविल जज रेणु बाला, वन विभाग की रेंज अधिकारी नीलम ठाकुर, बीट-अधिकारी अजय शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बददी-नालागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

इसके अतिरिक्त कोऑपरेटिव सोसायटी चमियां के सचिव हेमंत ठाकुर, कैशियर मोहित कुमार, चमियां पंचायत के उपप्रधान मनजीत सिंह, गनोल पंचायत के प्रधान जय प्रकाश शर्मा, गांगुड़ी पंचायत के उपप्रधान बृजलाल शर्मा, वेस्ट वॉरियर्स (एनजीओ) के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने का सामूहिक संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के कुख्यात अपराधी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा !

अध्यक्ष अशोक कुमार वत्सल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने तथा प्लास्टिक-मुक्त, स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Environmental AwarenessHimachal Plantation DriveKasauli NewsPlastic Pollution FreeSolan District News

Join WhatsApp

Join Now