Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kasauli: कसौली के युवा क्रिकेटर शिवम का सीनियर टी-10 चैंपियनशिप के लिए चयन, उड़ीसा में हिमाचल की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Kasauli: कसौली के युवा क्रिकेटर शिवम का सीनियर टी-10 चैंपियनशिप के लिए चयन, उड़ीसा में हिमाचल की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Kasauli: पर्यटक नगरी कसौली के समीप की ग्राम पंचायत गडखल के शिवम गाबा का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। स्थानीय स्तर पर खेली जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शिवम विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और कई तेज अर्द्धशतक और शतकों के रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।

क्रिकेट के प्रति उनकी गहरी रुचि और लगन ने आज उन्हें एक बेहतरीन खिलाडी बना दिया है। जिसके चलते अब उनका चयन सीनियर नेशनल टी-10 (टेनिस बॉल) चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बता दें कि शिवम गाबा अब ओडिशा के जगन्नाथ स्टेडियम में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाले दूसरी सीनियर नेशनल टी-10 (टेनिस बॉल) क्रिकेट चैंपियनशिप में हिमाचल टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे।

शिवम गाबा कसौली क्षेत्र से हिमाचल टीम में शामिल हुए एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह युवा खिलाड़ी क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उल्लेखनीय है कि शिवम ने इस साल ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित पीआरओ एचपीसीएल लीग 2025 में हिट हॉक्स शिमला टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था।

शिवम गाबा की इस सफलता पर ग्राम पंचायत गरखल की प्रधान मोना चंचल समेत क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। उनका कहना है कि युवा खिलाड़ी शिवम गाबा क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कोई भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है, उसे शिवम का जुनून और आत्मविश्वास अपनाना चाहिए। क्रिकेट में नाम कमाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए वे मिसाल हैं।

बता दें कि पर्यटन नगरी कसौली के निकट गडखल के छोटे से मैदान से शुरू हुआ इस युवा खिलाड़ी का सफर अब प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। शिवम गाबा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी टीम को दिया है। उन्होंने कहा, “आज जिस मुकाम पर मैं पहुंचा हूं, उसमें सभी का योगदान है।” स्थानीय लोगों ने शिवम को उनके जोश और लगन के लिए सराहा और आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now