Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: हिमाचली युवाओं को नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर जीरकपुर से गिरफ्तार

Solan News: हिमाचली युवाओं को नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर जीरकपुर से गिरफ्तार

Solan News: हिमाचल में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सोलन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उन तस्करों की कमर तोड़ दी जो प्रदेश के युवाओं को हैरोइन की लत लगा रहे थे। इसी कड़ी में एक मुख्य सप्लायर को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, उसके पास से 87 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) मिला।

एसपी गौरव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि यह कार्रवाई हाल ही में पकड़े गए दो मामलों से जुड़ी है। पहले सलोगड़ा मेला ग्राउंड के पास जितेश उर्फ मुन्ना और नीरज को 6 ग्राम से ज्यादा चिट्टे के साथ पकड़ा गया। दूसरे केस में साहिल और करण को 7.23 ग्राम नशा समेत दबोचा।

इन चारों से सख्ती से पूछताछ की तो राज खुला कि सारा माल इकबाल उर्फ बिट्टू (27 साल) से आता था। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और जीरकपुर में धावा बोलकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से भारी मात्रा में हैरोइन बरामद हुई।

अब इकबाल पर NDPS एक्ट में केस दर्ज है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, रिमांड मिलने पर और गहरी पूछताछ होगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क के बाकी साथी भी जल्द पकड़े जाएंगे। एसपी ने कहानशे के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी, कोई बख्शा नहीं जाएगा!

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News in HindiSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now