साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: बद्दी में युवक की पीट-पीटकर की हत्या!

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ट्रक यूनियन के पास भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि भीड़ ने तीनों युवकों की डंडों, लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की और उन्हें वहीं छोड़ कर चले गये। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों को बद्दी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरियाणा के पंचकूला निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद बद्दी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से हमलावरों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।

वहीं एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है कि रविवार शाम बद्दी में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी। पंचकूला के रहने वाले राहुल को रात करीब 8.45 बजे सिविल अस्पताल बद्दी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल था। घायल को प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कोली समुदाय के लोगों का महज वोट बैंक के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल,दून से स्वच्छ छवि के नेता को चुनाव में उतारेंगे

Join WhatsApp

Join Now