Prajasatta Side Scroll Menu

Solan News: अवैध अफीम खेती मामले में नेपाली नागरिक गिरफ्तार..!

Solan News: अवैध अफीम खेती मामले में नेपाली नागरिक गिरफ्तार..!

Solan News: पुलिस थाना अर्की की टीम ने गश्त के दौरान गांव तनसेटा के एक खेत से अवैध रूप से उगाए गए 140 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सोलन, गौरव सिंह ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल 2025 को थाना अर्की की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव तनसेटा में एक खेत से इन अफीम के पौधों को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने ND&PS Act के तहत एफआईआर (FIR No. 28/2025) दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।

जांच में यह पता चला कि खेत के मालिक, महिंद्र सिंह ने उक्त खेत को पिछले एक साल से एक नेपाली मूल के व्यक्ति, अमर को ठेके पर दे रखा था। अमर वही व्यक्ति था जिसने इन अफीम के पौधों को उगाया था। अमर, जो कि नेपाली नागरिक है और फिलहाल गांव तनसेटा में रह रहा था, को 21 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व अपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। आरोपी को आज (22 अप्रैल 2025) को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपी से और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  KIPS Sanwara Foundation Day: रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना जश्न, एमडी हीरा ठाकुर ने साझा किया स्कूल का सफर
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi hp news HP News in Hindi Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now