Kips Sanwara : कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में मंगलवार को नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ पावन हवन समारोह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा प्राप्ति के लिए हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से समूचा परिसर गूंज उठा और उपस्थित सभी ने सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा व प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए नए सत्र में अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नया शैक्षणिक सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए प्रगति, सफलता और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे।


















