Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad
 

Solan

Kasauli Politics Kasauli Disaster: भाजपा ने विकास और फंड के मुद्दों पर विधायक को घेरा, कहा -अधिकारियों की मेहनत के पीछे अपनी नाकामियां न छिपाएं सुल्तानपुरी

Kasauli Disaster: भाजपा ने विकास और फंड के मुद्दों पर विधायक को घेरा, कहा -अधिकारियों की मेहनत के पीछे अपनी नाकामियां न छिपाएं सुल्तानपुरी

By PNT
—
सितम्बर 8, 2026

आपदा प्रबंधन से लेकर परवाणू की विकास योजनाओं पर गरमाई सियासत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त अत्री ने विधायक विनोद सुल्तानपुरी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

Kasauli Disaster: 'आपदा में मदद करो या दिल्ली से फंड लाओ' - कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने BJP के ज्ञापन को बताया 'राजनीतिक नौटंकी'

Kasauli Disaster: ‘आपदा में मदद करो या दिल्ली से फंड लाओ’ – कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने BJP के ज्ञापन को बताया ‘राजनीतिक नौटंकी’

By PNT
—
सितम्बर 8, 2026

Vinod Sultanpuri Statement On Kasauli BJP Memorandum : कसौली विधानसभा में भारी बारिश से उपजे हालातों पर सियासत गरमा गई है। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के काम की सराहना करते हुए भाजपा के ज्ञापन को राजनीति चमकाने की नौटंकी करार दिया है।

Bahra University में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, एडवांस्ड मटेरियल्स पर होगा शोध आदान-प्रदान

Bahra University में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, एडवांस्ड मटेरियल्स पर होगा शोध आदान-प्रदान

By PNT
—
सितम्बर 7, 2026

शिमला हिल्स स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में 10 और 11 सितंबर को 'National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता भाग लेंगे।

DPS Dagshai Ragging Case: हिमाचल के नामी स्कूल में रैगिंग का मामला, 4 महीने से जूनियर्स को प्रताड़ित कर रहे थे सीनियर, कैंपस में परिजनों का जोरदार हंगामा! Dagshai Public School Ragging Case

DPS Dagshai Ragging Case: हिमाचल के नामी स्कूल में रैगिंग का मामला, 4 महीने से जूनियर्स को प्रताड़ित कर रहे थे सीनियर, कैंपस में परिजनों का जोरदार हंगामा!

—
सितम्बर 7, 2026

डीपीएस डगशाई में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग पर कुमारहट्टी के पास एक बार फिर भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थिति अत्यंत खतरनाक बनी हुई है। यह दूसरी बार है जब इस मार्ग पर यह स्थिति बनी है। पिछले वर्ष छह अगस्त को भी यह मार्ग धंस गया था और इस वर्ष भी वही हालत हो गई है। भूस्खलन की घटना के बाद सड़क के समीप स्थित एक मकान को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया है। इस कार्रवाई में एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें शामिल रहीं। सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन ठप होने से आसपास के क्षेत्रों के लोग वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सड़क की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया, तहसीलदार हुसन चंद, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह और सहायक अभियंता राकेश कुमार ने कुम्हारहट्टी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया और राहत कार्यों की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर सड़क के साथ लोगों के मकानों को खाली करवा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बंद किए गए मार्ग पर जाने से बचें और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। वहीं, इस भूस्खलन ने एक और गंभीर समस्या पैदा कर दी है। नालागढ़-रामशहर-शिमला रोड पर कुमारहट्टी-मित्तियां के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण चिकनी खड्ड का बहाव पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस कारण वहां कई मीटर लंबी एक विशाल कृत्रिम झील बन गई है, जिसमें कई फीट पानी जमा हो गया है। मलबे का यह बांध कभी भी अचानक टूट सकता है, जिससे निचले क्षेत्रों में अचानक तीव्र बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा होने का खतरा बना हुआ है। खड्ड का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग चिकनी खड्ड के आसपास या तटीय क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचें। खड्ड के निचले इलाकों और खड्ड के तटों के पास रह रहे सभी लोग एवं परिवार तुरंत अपने साथ परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, जलस्तर में बदलाव या खतरे का आभास होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Solan News: नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग पर भूस्खलन, सड़क का बड़ा हिस्सा 15 फीट धंसा, झील बनने से बाढ़ का खतरा

By PNT
—
सितम्बर 6, 2026

Nalagarh Shimla Road Blocked: सोलन जिले के कुमारहट्टी के पास भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद, एनडीआरएफ ने मकान खाली करवाए, मलबे से चिकनी खड्ड में बनी कृत्रिम झील से निचले क्षेत्रों में आपदा की आशंका

Janmashtami 2026: बाहरा विश्वविद्यालय में दही हांडी प्रतियोगिता, कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में रचा इतिहास

Janmashtami 2026: बाहरा विश्वविद्यालय में दही हांडी प्रतियोगिता, कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में रचा इतिहास

—
सितम्बर 5, 2026

Bahra University Solan: बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कोर इंजीनियरिंग ने बाजी मारी।

Solan News: हिमाचल में गोली लगने से पंचायत उपप्रधान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Solan News: हिमाचल में गोली लगने से पंचायत उपप्रधान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

By PNT
—
सितम्बर 4, 2026

हिमाचल प्रदेश के रामशहर की चिल्लड़ पंचायत के उपप्रधान और पूर्व सैनिक भगत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की गहन जांच कर रही है।

Solan News: सोलन में सेल्समैन पर बेलचे से जानलेवा हमला करने वाले हरिपुरधार के दो युवक गिरफ्तार

Solan News: सोलन में सेल्समैन पर बेलचे से जानलेवा हमला करने वाले हरिपुरधार के दो युवक गिरफ्तार

—
सितम्बर 4, 2026

सोलन के माल रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने सिरमौर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सिर में गंभीर चोट आने के कारण घायल सेल्समैन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

JICA Scheme: कसौली विधानसभा में जायका सिंचाई परियोजनाओं पर उठे सवाल, कृषि मंत्री ने एक सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट

JICA Scheme: कसौली विधानसभा में जायका सिंचाई परियोजनाओं पर उठे सवाल, कृषि मंत्री ने एक सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट

—
सितम्बर 2, 2026

Kasauli Irrigation Project JICA: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने जायका योजना में अनियमितता का मुद्दा उठाया, जिस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Solan News: एससी/एसटी विकास निधि कानून बनाने की मांग तेज, कसौली से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Solan News: एससी/एसटी विकास निधि कानून बनाने की मांग तेज, कसौली से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

By PNT
—
सितम्बर 2, 2026

SC ST Development Fund Act Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए जनसंख्या के अनुपात में बजट आवंटन और समर्पित कानून बनाने की मांग को लेकर कसौली में SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर कानून लाने की अपील की गई है।

PreviousNext