Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: नालागढ़ में गाड़ी की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, बोरों में भरकर ले जाया जा रहा था 4 क्विंटल अफीम डोडा

Solan Poppy Straw Seizure: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस ने महिंद्रा फोर व्हीलर से 399.500 किलोग्राम अफीम डोडा जब्त किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Solan News: नालागढ़ में गाड़ी की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, बोरों में भरकर ले जाया जा रहा था 4 क्विंटल अफीम डोडा

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के तहत बद्दी पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और सफलता हासिल की है। बद्दी पुलिस द्वारा जारी इस विशेष अभियान के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस ने नालागढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान एक वाहन से करीब चार क्विंटल (399.500 किलोग्राम) अफीम के डोडे बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर-9 नालागढ़ स्थित सरकारी स्कूल के समीप एक महिंद्रा फोर व्हीलर को जांच के लिए रोका। जब वाहन की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसमें प्लास्टिक के 20 बोरे मिले। इन बोरों को खोलने पर उनके भीतर से 399.500 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: धर्मपुर में पूर्व सैनिकों की बैठक, सोलन ईसीएचएस डॉक्टर के रवैये से नाराज पूर्व सैनिक.!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने बरामद मादक पदार्थ को तुरंत प्रभाव से कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुमार पुत्र लक्ष्मी चंद, गांव मनलोग खुर्द, डाकघर चमदार, तहसील रामशहर, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) का निवासी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी जांच जारी है।

बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इस बड़ी बरामदगी से पहले भी पुलिस की विशेष टीम ने सफलता हासिल की थी। बीते 24 जुलाई को स्पेशल सैल द्वारा 58.212 किलोग्राम चूरा-पोस्त जब्त किया गया था। इसके ठीक अगले दिन 25 जुलाई को पुलिस टीम ने 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। 26 जुलाई को की गई यह कार्रवाई इसी विशेष अभियान का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: सोलन में सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति या संगठित गिरोह को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Baddi Police ActionHimachal Pradesh PoliceNalagarh Drug SeizureNDPS Act HimachalSolan Crime News

Join WhatsApp

Join Now