Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन पुलिस ने नशा तस्करों की 3.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति की जब्त.!

Solan News, Sirmour News

Solan News: सोलन पुलिस (Solan Police) ने नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें नशा माफियाओं की 3.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को जब्त (Property seized) किया गया है। यह कार्रवाई हाल ही में नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों के खिलाफ की गई है, जिसमें उनके अवैध धंधों (Illegal Businesses) से अर्जित संपत्तियों को ठोस सबूतों के आधार पर सीज किया गया है। यह जानकारी एसपी सोलन गौरव सिंह ने दी है।

नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा

जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी 2024 को परवाणू थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी कुणाल और प्रकाश चंद से 6.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 5.6 ग्राम चिट्टा खजेडी चंडीगढ़ में स्थित कपिल गर्ग के होटल से प्राप्त हुआ। यह पता चला कि अमृतपाल, दीशांत गर्ग और कपिल गर्ग चिट्टे की सप्लाई का काम कर रहे थे।

इसके बाद, 12 मार्च 2024 को पुलिस ने दो और आरोपियों अभिषेक और रजत शर्मा को 9.29 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों आरोपी चंडीगढ़ से कपिल गर्ग से चिट्टा खरीदकर लाए थे। कपिल गर्ग पिछले पांच वर्षों से नशे के इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।

गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी

पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद, 25 मई 2024 को दिशांत गर्ग, जो कपिल का बेटा है, को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। दिशांत के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं, जिसमें करीब 300 ग्राम चिट्टा और हैरोइन बरामद हुई थी।

इसी दौरान, शिमला के जतोग में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत का मामला भी सामने आया, जिसमें पुलिस ने अमृतपाल सिंह और प्रवीण गर्ग की कस्टडी ट्रांसफर करवाई।

फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन से चौंकाने वाले तथ्य

सभी आरोपियों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन (Financial Investigation) के दौरान यह पाया गया कि कपिल गर्ग ने अपने बेटों के साथ मिलकर होटल चलाने की आड़ में नशे का कारोबार को बडे स्तर पर अंजाम दिया और करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की। जांच में कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ 33 लाख रुपए पाई गई, जिसमें जमीन, मकान, होटल, बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपोजिट शामिल हैं।

आरोपी के बैंक खातों में पिछले कुछ वर्षों में करीब 21 करोड़ रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ। इतना कम समय में इतनी महंगी संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल रखना आरोपी की आय के अनुरूप नहीं था, इसलिए इनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया।

नशा तस्करों के खिलाफ सोलन पुलिस की मुहिम

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों (Drug Smugglers) की संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया को इस वर्ष पहली बार अंजाम दिया है। अब तक तीन अभियोगों में संलिप्त सात आरोपियों की कुल 3.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें एक मामला लगभग 37 किलो हाई क्वालिटी चरस का और अन्य चिट्टा तस्करी से संबंधित मामले शामिल हैं।

यह कार्रवाई न केवल नशे के कारोबार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सोलन पुलिस की इस मुहिम से यह स्पष्ट होता है कि वे नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Breaking NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsLatest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News today

Join WhatsApp

Join Now