साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan: बदियन पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC अभियान का सफल आयोजन

Solan: बदियन पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC अभियान का सफल आयोजन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: वित्तीय सेवा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बदियन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से उपमहाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल और शिमला से राहुल जोशी एवं एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी, जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक बरोटीवाला शाखा के मैनेजर शांता कुमार, पंजाब नेशनल बैंक पट्टा शाखा व ग्राम पंचायत बदियान की प्रधान रंजना और पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल, आर. बी. आई. ने Re-KYC की अनिवार्यता पर बल देते हुए उपस्थित जनों को डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सावधानी एवं धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 खातों कि आन-स्पॉट Re-KYC की गई तथा कई लाभार्थियों ने मौके पर ही बीमा एवं पेंशन योजनाओ में नामांकन कराया।

इसे भी पढ़ें:  कुम्हारहट्टी के समीप दो गाड़ियों में टक्कर

कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक के एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) इत्यादि, प्रमुख वित्तीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक बैंक ग्राहकों जानकारी दी । इस शिविर के दौरान जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक बरोटीवाला शाखा और पंजाब नेशनल बैंक पट्टा शाखा ने भाग लिया। इन दोनों बैंकों ने Re-KYC, प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) में एनरोलमेंट की गई।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, Re-KYC तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।

अंत में सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा बैंकिंग कोरेस्पॉन्डेंट से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं तथा वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now