साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बद्दी के मिठाई विक्रेता से 3,000 रुपये की ठगी

fraud, Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बद्दी |
Solan News:
सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-01 में एक दुकानदार से नकली पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक ने 3,000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दुकानदार को जब तक लूट होने का पता चला तब तक शातिर युवक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मिठाई विक्रेता के पास एक युवक पुलिस की वर्दी में आया। उसने कहा कि उसके साहब ने एक दुकान से शॉपिंग की है, उसकी गूगल पे से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रही। इसलिए आप मुझे 3000 रुपये नगद दे दो। मैं आपको थोड़ी देर में गूगल पे करता हूं।

मिठाई विक्रेता ने सोचा कि युवक पुलिस अधिकारी है और उसे तुरंत पैसे दे दिए। काफी देर तक जब युवक नहीं आया तो दुकानदार को ठगी को अहसास हुआ। उसने इस बारे में आसपास के दुकानदारों को यह बात बताई, तो उसे पता चला कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में युवक पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर घूम रहा है और इसी तरह लोगों से ठगी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News : सोलन पुलिस ने 865 ग्राम अफीम के साथ नेपाली नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि ऐसा मामला ध्यान में आया है। बद्दी के थाना प्रभारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि जांच जारी है। जल्द पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी।

Solan News: परवाणू पुलिस की निजी होटल में रेड, देह व्यापार और जुआ नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Himachal Politics: सरकार और संगठन में तनातनी के बीच कांग्रेस मनाएगी जश्न, बीजेपी करेगी प्रदर्शन

BJP CM Face: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए चेहरों को सीएम बना सकती है बीजेपी

Join WhatsApp

Join Now