अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार बढ़ा, MI में 25 साल के ऑलराउंडर का डेब्यू, जानिए कौन हैं अरशद खान

[ad_1]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) आमने-सामने रहीं। जब एमआई मैदान में उतरी तो सबके सामने यही सवाल था कि जसप्रीत बुमराह की जगह को कौन भरेगा।जब टीम का ऐलान हुआ तो क्रिकेट फैंस एक नाम देखकर चौंक गए। ये नाम था 25 साल के ऑलराउंडर अरशद खान का। बुमराह की कमी को मध्य प्रदेश सिवनी जिला के गोपालगंज से आए अरशद खान ने पूरा किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने मुंबई की कैप पहनकर आईपीएल डेब्यू किया। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया।

कौन हैं अरशद खान?

अरशद को मुंबई इंडियंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदकर स्क्वाड में शामिल किया था। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक सिर्फ 3 लिस्ट ए मैच ही खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। हालांकि इससे पहले वह मुंबई के लिए बिना कोई मैच खेले ही चोटिल हो गए थे और उनकी जगह पर कुमार कार्तिकेय को टीम में शामिल किया गया। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वह वापस अपने घर सिवनी लौट गए। यहां उन्होंने स्थानीय बच्चों को क्रिकेट की निशुल्क ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया।

खेल के प्रति डेडिकेशन

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अरशद निराश हुए, लेकिन हार नहीं मानी। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए उनके कोच अब्दुल कलाम ने कहा कि खेल के प्रति उसका जुनून इस कदर है कि वह सिवनी से जबलपुर मैच खेलने के लिए 300 किलोमीटर की दूरी तय करता। समय पर पहुंचने के लिए उसे रात के 3 बजे अपने घर से निकलना पड़ता, लेकिन इसके बाद भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह देरी से नहीं पहुंचा हो। 2019-20 में हुए सीके नायुडू टूर्नामेंट (अंडर-25 डेज प्रतियोगिता) में अरशद सर्वाधिक 36 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने दस मैचों में 400 रन जड़े थे। असम के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम 134 रनों की अहम पारी खेली। इसी टूर्नामेंट में मुंबई के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों में पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 86 रन जड़े। अरशद ने मुंबई के दो बल्लेबाजों को आउट किया।

परिवार ने किया संघर्ष

अरशद के बड़े भाई जकारिया के अनुसार, अरशद के चयन के बाद घर पर उत्सव का माहौल था। पूरा गांव अरशद और हमारे परिवार की इस खुशी में शरीक होने पहुंच गया था। अरशद के पिता अशफाक सिवनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कोच रह चुके हैं। अरशद की मां आलिया के अनुसार- मुझे आज भी याद है कि इसके पिता का वेतन सिर्फ 15 हजार था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अरशद को 16 हजार की क्रिकेट किट लाकर दी थी। अब यही दुआ है कि वह जल्द ही हमारे परिवार और अपने देश का नाम रोशन करे।

महज 11 वर्ष की उम्र में अरशद का चयन मध्य प्रदेश की अंडर-14 टीम में हो गया था। आईपीएल में आने से पहले अरशद डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस 1 की तरफ से शानदार प्रदर्शन करके आए हैं। इस टीम की अगुवाई पीयूष चावला कर रहे थे, जिसमें तिलक वर्मा, कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

More Articles

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल 2024 का 53वां मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। धोनी...

पंजाब किंग्स को 28 रन से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स की पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर ग्रैंड एंट्री

Chennai Super Kings Grand Entry in The IPL 2024 Points Table: IPL 2024 सीजन के 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर और पंजाब किंग्स के बीच...

LSG vs KKR Highlights: KKR के हाथों LSG को 98 रन से मिली करारी हार, प्लेऑफ खेलने की उम्मीदों को करारा झटका

LSG vs KKR Highlights: आईपीएल 2024 के 54वें मैच में KKR ने LSG को उसके घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम, लखनऊ में 98 रन से...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कल पंजाब किंग्स इलेवन व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैच से पहले शनिवार दोपहर को पंजाब किंग्स की टीम अभ्यास के लिए...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्पिन बोलिंग कोच सुनील जोशी ने धर्मशाला में मैच से पूर्व प्रेस वार्ता करते हुए...

Dharamshala IPL Match Tickets: जानिए कब मिलेंगे धर्मशाला में आयोजित होने वाले आइपीएल मैचों के ऑनलाइन और ऑफ़लाइन टिकट

Dharamshala IPL Match Tickets : धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ( Dharamshala Cricket Stadium) में इस बार आईपीएल (IPL 2024) को दो मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल...

Orange Cap in IPL 2024: जानिए किसके पास है आईपीएल 2024 का Orange Cap और Purple Cap.?

Orange Cap in IPL 2024: आईपीएल 2024 ( इंडियन प्रीमियर लीग)(Indian Premier League) का 17वां सीजन अभी चल रहा है, लीग राउंड में 70...

GT vs PBKS में आमने-सामने की टक्कर जानिए आंकड़े, सर्वाधिक रन और आईपीएल में सर्वाधिक विकेटों का रिकॉर्ड

GT vs PBKS, IPL 2024: अहमदाबाद में संघर्षरत पंजाब किंग्स का सामना करते हुए गुजरात टाइटन्स अपनी लय बरकार रखना चाहेगी। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस)...