साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कमाल के कैच…आयरलैंड की खिलाड़ियों ने गजब फील्डिंग से कर दिया दंग, देखें वीडियो

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप से क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के खिलाफ आयरलैंड की खिलाड़ियों ने इतनी बेहतरीन फील्डिंग की कि दुनिया दांतों तले अंगुली दबा बैठी। आयरलैंड की खिलाड़ी ओरला पेंडरगास्ट ने अपने शानदार कैच से सुर्खियां बटोर लीं।

ओरला पेंडरगास्ट ने लपका अद्भुत कैच

ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रही थीं। इतने में लॉरा डेलानी गेंद डालने आईं तो हरमन ने इसे बल्ले पर रखकर मिडविकेट की ओर उड़ा दिया, बॉल को पास आते देख वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में खड़ी फील्डर ओरला पेंडरगास्ट ने दौड़ लगा दी और डाइव मारकर इतना बेहतरीन कैच लपका कि कप्तान हैरान रह गईं। ओरला की शानदार फील्डिंग के चलते हरमन को 13 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  इस मामले में MS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, 19वीं बार जीता यह खिताब

गैबी लुइस ने की बेहतरीन फील्डिंग

इसके तुरंत बाद एक बार फिर आयरलैंड की खिलाड़ी गैबी लुइस ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया। लॉरा की अगली ही गेंद पर ऋचा घोष गच्चा खा गईं। उन्होंने इसे स्ट्रेट की ओर उड़ाने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़ी फील्डर गैबी लुइस ने एक हाथ से इतना बेहतरीन कैच लपका कि सब देखते ही रह गए। गैबी की शानदार फील्डिंग के बाद ऋचा डक पर पवेलियन लौट गईं।

स्मृति मंधाना ने ठोके 87 रन

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन ठोके। स्मृति मंधाना ने धमाकेदार पारी खेलकर 56 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के जड़कर 87 रन ठोके। ये उनके टी-20 करियर का सबसे बेहतरीन स्कोर था।

Join WhatsApp

Join Now