Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

खूबसूरत चेहरा…कातिल मुस्कान…तूफानी पारी खेल सोशल मीडिया क्रश बनी ये क्रिकेटर

[ad_1]

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आगाज 4 मार्च से हो गया है। पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की एक बल्लेबाज छा गई। जिसका नाम अमेलिया केर है। न्यूजीलैंड से आने वाली इस क्रिकेटर ने 24 गेंद में 45 रन ठोके। सोशल मीडिया पर इस पारी से ज्यादा उनकी खूबसूरती के चर्चे हैं।

अमेलिया केर ने खेली तूफानी पारी

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले ही मुकाबले में तूफानी पारी खेल अमेलिया केर सोशल मीडिया पर छा गईँ। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 24 गेंद में 45 रन ठोके। इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले हैं। ट्विटर पर इस क्रिकेटर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं अमेलिया केर

अमेलिया केर को लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ये भी कहा जा रहा कि WPL के बाद इंडियंस फैन ने अपनी क्रश अपडेट कर ली है। हर कोई न्यूजीलैंड की क्रिकेट अमेलिया केर की बात कर रहा है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय फैंस का क्रश रहीं, लेकिन इन दिनों ट्विटर पर अमेलिका केर छाई हुई हैं। उन्हें कई फैंस बहुत सुंदर बता रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि Crush updated successfully ❤️ Amelia Kerr!

कौन हैं अमेलिया केर

अमेलिया केर न्यूजीलैंड की क्रिकेटर हैं। 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली ये खिलाड़ी आज 22 साल की हो गई है। 14 साल की उम्र में लेग स्पिनर अमेलिया केर की गेंदबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय में मौका मिला। 16 साल की उम्र में इस प्लेयर ने नवंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वन-डे डेब्यू किया था। इसके बाद यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड टीम का अहम हिस्सा बन गई।

अमेलिया केर का क्रिकेट करियर

अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड के लिए 59 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 1362 रन बनाए है। उनका बैटिंग एवरेज 38य91 का रहा। वहीं टी20 में उनके नाम 657 रन हैं। टी20 में इस खिलाड़ी ने 23.46 के औसत से 609 रन बनए हैं। उन्होंने वनडे में 77 जबकि टी20 में 58 विकेट भी निकाले हैं।



[ad_2]

Source link

इसे भी पढ़ें:  'वनडे सीख रहे हैं सूर्यकुमार यादव...', राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment