साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मिताली के साथ शार्दूल ठाकुर ने रचाई शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखें

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Shardul Thakur Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है और कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विवाह कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ सोमवार शाम को शादी रचाई और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी महाराष्ट्र के कर्जत में आयोजित की गई। विवाह मराठी रिति-रिवाज के साथ हुआ। शादी संपन्न होने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खूबसूरत संदेश के साथ फोटो शेयर की। जो कि हर तरफ वायरल हो रही है।

शार्दूल ठाकुर ने पत्नी के लिए किया शानदार पोस्ट

मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लेने के बाद शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया और अपनी पत्नी के लिए रोमांटिक पोस्ट किया। स्टार ऑलराउंडर ने लिखा, “मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा साथ निभाने के लिए शुक्रिया, आपके साथ मैने जीवन जीने का असली मायने सीखा,मैं अब से अंत तक आपका दोस्त बनने का वादा करता हूं।”

कौन हैं शार्दूल की पत्नी मिताली पारुलकर ?

शार्दूल ठाकुर की पत्नी मितीली पारूलकर एक बेकिंग का बिजनेस चलाती हैं। बिजनेसवुमेन मिताली मुंबई के पास ठाणे में ऑल द बेक्स नाम का एक स्टार्टअप चलाती हैं। मिताली को सोशल मीडिया पसंद है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका लंबे समय से शार्दूल के साथ अफेयर चल रहा था और दोनों ने 2021 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई भी की थी।

इसे भी पढ़ें:  WPL में RCB के लिए खेल रही ‘चतुर कप्तान’ ने किया संन्यास का ऐलान! T-20 वर्ल्ड कप में हो गया था विवाद



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now