साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Anant-Radhika की Engagement में शामिल हुए ये सितारे, देखें फोटोज

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Anant-Radhika Engagement: उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को एंटीलिया में राधिका मर्चेंट से सगाई की। मुंबई में अंबानी के आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

अनंत और राधिका की सगाई में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे। एंटीलिया पहुंचे शाहरुख खान ने मीडिया से परहेज किया, लेकिन अंबानी के बंगले में पारंपरिक काले रंग की ड्रेस में एंट्री के दौरान कैमरे में कैद हो गए।

ANI 20230119172308

आर्यन ऑल-ब्लैक सूट में अपनी मां गौरी खान के साथ पोज देते नजर आए। सिल्वर लहंगे में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ANI 20230119172331

पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सगाई समारोह में सभी का ध्यान खींचा। दीपिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणवीर डार्क ब्लू शेरवानी में नजर आए।

और पढ़िए – आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, एक्ट्रेस की हॉलीवुड मूवी की रिलीज डेट आई सामने

ANI 20230119173918

ऐश्वर्या राय बच्चन को समारोह में उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा गया था और मां-बेटी की जोड़ी पारंपरिक परिधानों में खूबसूरत दिख रही थी। आराध्या ऑफ-व्हाइट शिमरी सूट में नजर आईं।

इसे भी पढ़ें:  कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका...बस बनाने होंगे इतने रन

ANI 20230119172605

अक्षय कुमार ने मैरून रंग की शेरवानी पहनी और पैप के सामने पोज देते नजर आए।

ANI 20230119172617

बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने अपने कंधे पर एक रंगीन शॉल के साथ एक पूरी तरह से काले रंग की शेरवानी पहनी थी।

ANI 20230119172630

अभिनेत्री कैटरीना कैफ सफेद इंडो-वेस्टर्न पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ANI 20230119172838

‘अतरंगी रे’ की अदाकारा सारा अली खान ने ऑफ-व्हाइट गरारा चुना और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ शटरबग्स के सामने पोज देती नजर आईं।

और पढ़िए – सुकेश ने Nora Fatehi को भी दिया घर और लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच, अब सच से उठा पर्दा

ANI 20230119173019

मैचिंग शिमरी कट स्लीव जैकेट के साथ ऑल-ब्लैक कुर्ता पायजामा पहने वरुण धवन काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वे अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पार्टी में पहुंचे। हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में नताशा काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ANI 20230119173428

इन सेलेब्स के अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई (Anant Radhika Engagement) में सिंगर श्रेया घोषाल, जॉन अब्राहम, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर और बोनी कपूर भी सगाई समारोह में पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  रूम से बस के अंदर तक रोहित, विराट ने जमकर खेली होली, देखें पूरा VIDEO

बता दें कि राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वह गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम में प्रशिक्षण लिया है और श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठाकर की शिष्या हैं।

जून 2022 में सुर्खियों में आईं थीं राधिका मर्चेंट

जून 2022 में, अंबानी परिवार द्वारा Jio वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य ‘अरंगेत्रम’ समारोह की मेजबानी करने के बाद राधिका ने सुर्खियां बटोरीं। ‘अरंगेत्रम’ एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ औपचारिक प्रशिक्षण के पूरा होने पर एक नर्तक द्वारा मंच पर चढ़ना है।

और पढ़िए – Anant-Radhika Engagement: अनंत और राधिका ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी, गुजराती रीति रिवाज से हुई सगाई

नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल हैं। वह वर्तमान में आरआईएल के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now