Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MS Dhoni Jersey Number: BCCI का बड़ा निर्णय, अब भारतीय टीम में कभी इस्तेमाल नहीं होगा धोनी का जर्सी नंबर सात

MS Dhoni Jersey Number

MS Dhoni Jersey Number: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बारे में कौन नहीं जानता है। भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने ICC ODI वर्ल्ड कप, ICC टी20 वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को चैंपियन बनाया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण दौरों पर भी अपना परचम लहराया। यही वजह है कि पूरी दुनिया उनकी कप्तानी और खेल का लोहा मानती है।

धोनी ने भारतीय टीम के लिए जबतक शिरकत की, तबतक वह सात (7) नंबर की जर्सी में खेले। धोनी इसी नंबर की जर्सी पहनकर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट क्रिकेट खेले। लेकिन अब यह सात नंबर की जर्सी पहन कर कोई भी खिलाडी के मैदान में नहीं दिखेगा।

इसे भी पढ़ें:  Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आ रही ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’, छठे दिन की बस इतनी कमाई
MS Dhoni No. 7 jersey retired
MS Dhoni No. 7 jersey retired

दरअसल, क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें खास सम्मान से नवाजने का फैसला लिया है। बोर्ड ने धोनी के जर्सी नंबर को रिटायर करने का निर्णय लिया है। यानी माही के बाद अब कोई भारतीय टीम में जर्सी नंबर सात का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

यह पहला मामला नहीं है जब किसी खिलाड़ी के जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला लिया गया है। धोनी से पहले खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के भगवान के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के जर्सी नंबर को रिटायर किया जा चुका है। तेंदुलकर भारतीय टीम के लिए 10 नंबर की जर्सी के साथ मैदान में उतरते थे।

इसे भी पढ़ें:  Mitchell Marsh ने रचाई शादी, फोटो शेयर कर लिखी 'दिल की बात'

ऐसे में अब भारतीय टीम में एंट्री करने वाले नए खिलाड़ियों को जर्सी नंबर 7 और 10 का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। बॉर्ड ने भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी,‘क्रिकेट के भगवान’ के भगवान के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के योगदान के योगदान को देखते हुए उनके प्रति सम्मान के रूप में यह फैसले लिए है। उल्लेखनीय है कि BCCI ने 2017 में उनकी सिग्नेचर नंबर 10 जर्सी को भी रिटायर कर दिया था।

जर्सी चुनने का यह है नियम
बता दें कि एक नियम के रूप में ICC खिलाड़ियों को 1 और 100 के बीच कोई भी संख्या चुनने की इजाजत देता है, लेकिन भारत में लिमिटेड ऑप्शन हैं। BCCI अधिकारी ने कहा,’वर्तमान में, भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ियों और दावेदारों के लिए लगभग 60 नंबर हैं। इसलिए भले ही कोई खिलाड़ी लगभग एक साल तक भी टीम से बाहर हो, हम उसका नंबर किसी नए खिलाड़ी को नहीं देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोमांच की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया ने प्रैक्टि्स के लिए खोद डाली पिच

MS Dhoni Jersey Number: BCCI का बड़ा निर्णय, अब भारतीय टीम में कभी इस्तेमाल नहीं होगा धोनी का जर्सी नंबर सात

देश के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बनीं Renuka Singh Thakur

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now