साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mohammad Siraj की कमाल की वापसी! भारत ने T20 World Cup का पहला मैच 29 रनों से जीता

T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करती अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। सिराज ने चोटिल हर्षित राणा की
Mohammad Siraj की कमाल की वापसी! भारत ने T20 World Cup का पहला मैच 29 रनों से जीता
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Mohammad Siraj in T20 World Cup: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत भारत के लिए यादगार रही। पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार एंट्री की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे, जिसका पीछा अमेरिका नहीं कर पाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम के दिए गए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारत की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए म, बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी भारत की जीत की नींव बनी। बता दें कि सिराज ने चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में जगह बनाई और पहले ही मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया

इसके अलावा इस मैच में भारत के अन्य गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से 2-2 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को 1 विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें:  IND vs PAK Live Update: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, नहीं खेल रहीं स्मृति मंधाना

मैच में भारत की ओर से अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लगातार एक चोर से बिकेट गिरते रहे लेकिन एक तरफ से बल्लेबाजी की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, जिसने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि इस जीत में सबसे बड़ी कहानी मोहम्मद सिराज की रही। सिराज ने अपना आखिरी टी-20 मैच 2024 में खेला था। वे विश्व कप टीम में जगह बनाने की उम्मीद भी छोड़ चुके थे। लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने पर सिराज को अचानक टीम में शामिल किया गया। सिराज ने कहा कि विश्व कप टीम के साथ प्लेन में बैठना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने कहा, “भगवान ने मेरी किस्मत बदल दी।”

सिराज ने अपने शानदार गेंदबाजी स्पेल के बारे में बताया कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में जिस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की थी, वही प्लान यहां भी अपनाया। उन्होंने कहा कि नई गेंद पर शॉट खेलना आसान नहीं था, इसलिए उनका इरादा विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करना था। यही प्लान कामयाब हुआ और उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी सीरीज से बाहर

बता दे कि T20 World Cup में पहली जीत भारत के लिए बहुत मायने रखती है। सिराज की वापसी और सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। अब सबकी नजरें अगले मैचों पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now