साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

MS Dhoni के लिए लड़ी थीं MI और CSK, जानिए कैसे पहले IPL ऑक्शन में सबसे महंगा बिका टीम इंडिया का पोस्टर बॉय

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

नई दिल्ली: आईपीएल की पहली नीलामी हुए 15 साल हो गए। 8 फ्रेंचाइजियों ने भारत सहित दुनिया भर के दिग्गज क्रिकटर्स के लिए बोली लगाई थी। सभी के ऑक्शन पर्स में 5 मिलियन डॉलर यानी उस समय के रुपये की स्थिति में 20 करोड़ 6 लाख थी। आईपीएल इतिहास के पहले ऑक्शन में एक खिलाड़ी पर सबकी नजरें थी। इस प्लेयर को अपनी टीम में लेने के लिए टीमें करोड़ों देने को तैयार थी। जब बोली लगनी शुरु हुई तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दिग्गज के लिए खुलकर बोली लगाई। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। आइए उस IPL नीलामी की पूरी कहानी जानते हैं।

एन. श्रीनिवासन सहवाग के प्रति अधिक उत्सुक थे

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। पहली आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी 2008 को मुंबई के एक आलीशान होटल में हुई। इस निलामी में दुनिया भर के कई स्टार खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। इंडिया सीमेंट्स के प्रमुख और सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन सहवाग के प्रति अधिक उत्सुक थे। लेकिन उस समय चेन्नई टीम से जुड़े वी बी चंद्रशेखर ने उन्हें धोनी को टीम में शामिल करने के लिए मनाया था।

एन. श्रीनिवासन की चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। भारत के नए पोस्टर बॉय, एकदिवसीय टीम के कप्तान और 2007 ICC T20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के लिए सबसे ऊंची बोली लगी थी। एक इंटरव्यू में श्रीनिवासन ने खुलासा करते हुए बताया था कि आईपीएल की नीलामी में मैं पहली दो पिक्स लेने से चूक गया। वी.बी. चंद्रशेखर किसी भी कीमत पर धोनी को चाहता था।

इसे भी पढ़ें:  MasterChef India 7 Winner: नयनज्योति सैकिया ने जीता ‘मास्टरशैफ इंडिया सीजन 7’ का खिताब, टॉफी के साथ मिला इतना कैश-प्राइज

CSK ने धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था

उन्होंने कहा कि बाकी की टीमें आइकन खिलाड़ी को चाहती थीं। पंजाब को युवराज सिंह, दिल्ली को वीरेंद्र सहवाग, बैंगलोर राहुल द्रविड़, मुंबई सचिन तेंदुलकर को चाहते थे। जब नीलीमी शुरू हुई तो धोनी की बोली 400,000 अमेरिकी डॉलर के बेस प्राइस से शुरू हुई और 900,000 अमेरिकी डॉलर को पार कर गई। धोनी के लिए दो टीमें बोली लगा रही थी मुंबई इंडियंस और सीएसके। अंत में धोनी को सीएसके ने 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा।

ये रहे थे पहले IPL ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

एमएस धोनी (भारतीय विकेटकीपर): 6.01 करोड़ रुपए (चेन्नई सुपर किंग्स)
एंड्र्यू सायमंड्स (ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज): 5.41 करोड़ रुपए (डेक्कन चार्जर्स)
सनथ जयसूर्या (श्रीलंकाई बल्लेबाज): 3.91 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
ईशांत शर्मा (भारतीय गेंदबाज): 3.81 करोड़ रुपए (कोलकाता नाइट राइडर्स)
इरफान पठान (भारतीय ऑलराउंडर): 3.71 करोड़ रुपए (किंग्स इलेवन पंजाब)

धोनी को सुपर किंग्स ने 2022 खिलाड़ियों की नीलामी से पहले 12 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था। धोनी ने 2008 में पहले सीजन से ही सुपर किंग्स का नेतृत्व किया। सीएसके ने 2020 और 2022 को छोड़कर हर आईपीएल में प्लेऑफ में जगह बनाई है।

इसे भी पढ़ें:  Umran Malik: तोड़ डालूंगा उमरान मलिक का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी गेंदबाज का खुला चैलेंज



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now