साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Suhana Khan Saree Photos: मां की साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सुहाना खान, सिंपल लुक देख लोगों ने कहा- “कतई जहर”

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Suhana Khan Saree Photos: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की इकलौती बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बीते दिन पॉपुलर स्टार किड सुहाना खान बीएफएफ अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी अटैंड करने गई थी। इस दौरान सुहाना ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया है।

अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में सुहाना ने पहनी साड़ी

बता दें कि अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में सुहाना ने साड़ी पहनी थी। इस लुक को देखकर उनकी मां गौरी खान की याद दिला दी। सुहाना खान ने अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में एम्बेलिशड सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था।

इंटरनेट पर वायरल हो रही सुहाना की फोटोज

इसके साथ ही सुहाना ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज, डेवी मेकअप और फ्री हेयरडू के साथ सिंपल रखा था। इसके साथ ही सुहाना ने सिल्वर क्लच के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। अब स्टार किड सुहाना के फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Yentamma Song Teaser Out: चश्मा और लुंगी पहनकर स्वैग दिखाते नजर आए सलमान खान, ‘येंतम्मा’ का टीजर रिलीज

‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग में भी डेब्यू कर रही सुहाना

इतना ही नहीं बल्कि सुहाना खान ने अपने इस लुक से मां गौरी खान की याद दिला दी है जो बिल्कुल इसी तरह की साड़ी में बेहद सुंदर और ग्रेसफुल लग रही थीं। साथ ही अब सुहाना भी इस लुक में बहुत सुंदर लग रही हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके साथ ही सुहाना ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

इस फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं सुहाना

बताते चलें कि फेमस स्टार किड सुहाना थिएटर नाटकों में काफी एक्टिव रही हैं। इसके साथ ही सुहाना हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने के लिए बेहद एक्साइटिड थीं और अब द आर्चीज कॉमिक्स के ऑफिशियल एडेप्टेशन के साथ सुहाना फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं। बता दें कि सुहाना की डेब्यू फिल्म का डायरेक्शन फेमस फिल्म मेकर जोया अख्तर ने किया है।

इसे भी पढ़ें:  आकाश और राधिका ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी, गुजराती रीति रिवाज से हुई सगाई

Join WhatsApp

Join Now