Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Gold Rate Today In India: आज फिर सस्ता हुआ गोल्ड, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव

Gold Price Today Gold Rate Today - Gold Rate in India Today Gold Price Today: कहां मिल रहा सबसे सस्ता 22 कैरेट गोल्ड? खरीदने से पहले लिस्ट में चेक करें कीमत Gold Rate Today in India

Gold Rate Today In India: देशभर के बाजारों में आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। बुलियन मार्केट में लगातार दूसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी के भाव में भी कमजोरी बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर घरेलू बाजारों पर देखने को मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹660 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹3100 सस्ती हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Gold And Silver Price Today In India: सोने के भाव में बड़ी गिरावट, देश में आज इतना टूटा 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,12,390 ₹1,22,500
मुंबई ₹1,12,240 ₹1,22,450
कोलकाता ₹1,12,240 ₹1,22,450
चेन्नई ₹1,12,490 ₹1,22,720
बेंगलुरु ₹1,12,240 ₹1,22,450
हैदराबाद ₹1,12,240 ₹1,22,450
लखनऊ ₹1,12,390 ₹1,22,500
पटना  ₹1,12,290 ₹1,22,500
जयपुर ₹1,12,390 ₹1,22,500
अहमदाबाद ₹1,12,290 ₹1,22,500

अगर चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹3100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन में चांदी प्रति किग्रा ₹2000 महंगी हुई थी। आज 5 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,64,900 हैं यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

इसे भी पढ़ें:  Gold and Silver Price Increase : सोना और चांदी ने निवेशकों को दिया छप्पर फाड़कर रिटर्न, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच मिला नया टारगेट

सीनियर मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि डॉलर लचीला बना हुआ है, जो सोने में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रहा है। एनालिस्ट के मुताबिक सोना $3,920 से $4,060 प्रति औंस (करीब ₹1.19-₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम) और चांदी $46 से $49 प्रति औंस (लगभग ₹1.4-1.5 लाख प्रति किलोग्राम) के बीच स्थिर हो रही है। इससे ऊपर निकलने पर इनमें 3-5% की तेजी आ सकती है। कुछ एनालिस्ट का मानना है कि गोल्ड के भाव ऊपर जा सकते हैं। एमसीएक्स पर यह प्रति 10 ग्राम ₹1.23 लाख तक जा सकता है। उनका मानना है कि वैश्विक लेवल पर गोल्ड $4200 तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Share Market Fall: शेयर बाजार में भारी गिरावट के 5 प्रमुख कारण, सेंसेक्स में 308.47 अंकों की कमी, निफ्टी 24,650 से नीचे बंद.
YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now