Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Today Gold And Silver Price Today In India, Gold-Silver Rate , Gold Rate Today, Gold Price Today, Gold-Silver Price Today, Gold Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें सोना और चांदी के आज का भाव..! Gold-Silver Price, Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Gold-Silver Price Today

Gold Silver Rate: अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की उम्मीद, अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में गिरावट और डॉलर में मजबूती के बीच हफ्ते के पहले दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं घरेलू सर्राफा बाज़ार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर एक ठोस स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, जिससे ट्रेड डील की संभावना बढ़ गई है। आज के कारोबार में सोना 1 लाख 23 हजार प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया, जबकि चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.77% की गिरावट के साथ 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ओपन हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 1,23,451 रुपये था। वहीं, MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 3.09% लुढ़ककर 1,42,910 के लेवल पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 1,47,470 रुपये प्रतिकिलो था।

देश में आज सोने का भाव(Gold Price In India Today)
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 12,4630 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11,4250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने की कीमत 12,4480 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 11,4100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके बाद जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 12,4630 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 11,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 12,4910 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

खबर लिखे जाने तक प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,480 रुपये है जो कि रविवार (26 अक्टूबर) के 1,25,620 रुपये के मुकाबले 1140 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,100 रुपये है जो कल के 1,15,100 रुपये के मुकाबले 1050 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 93,360 रुपये है जो रविवार को दर्ज 94,220 रुपये की तुलना में 860 रुपये नीचे है

देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में मामूली बदलाव देखने को मिली है। कल यानी रविवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 154.90 रुपये प्रति ग्राम और 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बरकरार है। यानी प्रति किलोग्राम चांदी 100 रुपये नीचे है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
नई दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 1,23,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,23,340 रुपये रही जबकि बेंगलुरु में इसकी कीमत 1,23,440 रुपये और कोलकाता में 1,23,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चेन्नई की बात करें तो यहां आज सबसे ज़्यादा 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now