Prajasatta Side Scroll Menu
 

Himachal Pradesh News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल उठा रही है।वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रधानमंत्री की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विक्रमादित्य सिंह अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए ने प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को गौरवपूर्ण बताया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते यह पल हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है, मगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एकता और अखंंडता के नाम पर हम सब एक हैं। दरअसल कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं का कहना है इस समय मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश छोड़कर अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के कहे अनुसार जब-जब देश में कोई समस्या आती है, तब-तब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर होते हैं। ऐसे में जब कांग्रेस और उसके बड़े नेता पीएम मोदी की जमकर आलोचना कर रहें हैं ऐसे में हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कई तरह के की चर्चाओं को जन्म दे रही है। वहीं पीएम की अमेरिका यात्रा पर कांग्रेस के मंत्री की फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई है, जिन्होंने पीएम के अमेरिका दौरे पर खुशी जताई है और इस दौरे को गौरवपूर्ण पर्व बताया है। विक्रमादित्य की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं,कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आप कब भगवा ध्वज उठाने वाले हैं। बता दें कि बीते हफ्ते भी सोशल मीडिया पर किया गया लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कमेंट वायरल हो गया था. विक्रमादित्य सिंह की एक पोस्ट पर यूजर ने लंबित परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करने की मांग रखी। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने रिप्लाई देते हुए लिखा- 'हम डाकिया नहीं हैं। हालांकि कुछ देर बाद विक्रमादित्य सिंह की ओर से इस कमेंट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । इस मामले को लेकर प्रजासत्ता ने एक ख़बर को भी प्रकाशित किया था जिसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने प्रजासत्ता के सोशल मीडिया अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया था।

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की तारीफ कर, फिर चर्चा में आए कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य

—
जून 23, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर कांग्रेस पार्टी लगातार....

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से ताल्लुक रखने वाली आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी अब हिमाचल की प्रथम महिला डीजीपी होंगी। डीजीपी संजय कुंडू के छुट्टी पर जाने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस सम्बंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी हुई है। अधिसूचना के मुताबिक डीजीपी संजय कुंडू 13 जून से 14 जुलाई तक अवकाश पर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में सतवंत अटवाल के पास डीजीपी (DGP) का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी के हिमाचल की पहली आईपीएस होने के साथ-साथ एनआईए और बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी होने का गौरव भी प्राप्त है। उन्हें वर्ष 2012 में सराहनीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। सतवंत अटवाल त्रिवेदी बिलासपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बिड्स कॉलेज शिमला से पढ़ाई की है। ऑकलैंड स्कूल से स्कूली शिक्षा ली है। सतवंत अटवाल त्रिवेदी क्लीनिकल साईकोलॉजी में गोल्ड मेडेलिस्ट भी हैं। इसके अलावा सतवंत अटवाल त्रिवेदी अमेरिकी का टॉप जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) की एकेडमी से डिप्लोमा भी किया है। सतवंत अटवाल त्रिवेदी के पति भी आईपीएस अफसर हैं। वो भी सेम 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सतवंत अटवाल नेशनल पुलिस एकेडमी में भी पोस्टेड रह चुकी हैं। सतवंत अटवाल त्रिवेदी ऊना पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं।

अतिरिक्त कार्यभार के साथ हिमाचल की पहली महिला DGP बनी आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी

—
जून 23, 2023

शिमला ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से ताल्लुक रखने वाली आईपीएस....

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप, कानून अव्यवस्था स्टेट स्पोंर्स्ड

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप, कानून अव्यवस्था स्टेट स्पोंर्स्ड

—
जून 23, 2023

शिमला| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर....

कृष्ण वंश के 122वें राजा थे वीरभद्र सिंह, 50 सालों तक हिमाचल की राजनीति के रहे 'राजा साहब'

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बिना अधूरी है हिमाचल में राजनीति की चर्चा

—
जून 23, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल में राजनीति की चर्चा स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बिना....

कृष्ण वंश के 122वें राजा थे वीरभद्र सिंह, 50 सालों तक हिमाचल की राजनीति के रहे 'राजा साहब'

कृष्ण वंश के 122वें राजा थे वीरभद्र सिंह, 50 सालों तक हिमाचल की राजनीति के रहे ‘राजा साहब’

—
जून 23, 2023

प्रजासत्ता| हिमाचल प्रदेश के छ: बार मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रह चुके....

सुबाथू, डगशाई, कसौली, डलहौजी, बकलोह, जतोग कैंट सहित देश के 23 छावनी क्षेत्रों का नगर निकायों में होगा विलय

सुबाथू, डगशाई, कसौली, डलहौजी, बकलोह, जतोग कैंट सहित देश के 23 छावनी क्षेत्रों का नगर निकायों में होगा विलय

—
जून 23, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो| देश के विभिन्न राज्यों में बनी 61 छावनियों के सिविल....

Screenshot 2023 06 22 21 19 12 93 7352322957d4404136654ef4adb64504

फतेहपुर: जिंदा हैंडग्रेनेड मिलने से इलाके फैली दहशत,पुलिस दल मौके पर पहुंचा

—
जून 22, 2023

अनिल शर्मा। फतेहपुर कांगड़ा जिला की विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत आती....

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में यूरोलाॅजी एवं ईएनटी सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में यूरोलाॅजी एवं ईएनटी सेवाएं निःशुल्क

—
जून 21, 2023

काँगड़ा| गुर्दे की पत्थरी, अन्य मूत्र रोग तथा कान, नाक एवं गला....

अधिसूचना जारी

आउटसोर्स व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को 20 दिनों का सवैतनिक अवकाश प्रदान करने की अधिसूचना जारी

—
जून 21, 2023

शिमला| प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता....

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

मंत्रिमण्डल के निर्णय: लोक सेवा आयोग लेगा परीक्षाएं, 1 फीसदी ब्याज पर विद्यार्थियों को मिलेगा 20 लाख ऋण

—
जून 19, 2023

शिमला| मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित....