Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अवैध खनन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर व्यक्ति पर बदमाशों ने की फायरिंग

अवैध खनन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर व्यक्ति पर बदमाशों ने की फायरिंग

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में मंगलवार देर रात को एक व्यापारी पर गोलीबारी की गई। दो से तीन बदमाशाें ने उन घर पहुंचकर दो गोलियां चलाईं। लेकिन एक गोली व्यवसायी के पास से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ निवासी संजीव वर्मा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नगर के वार्ड आठ में स्वां कालोनी में नया मकान बना रहा है। शिकायत कर्त्ता का आरोप है कि रात को वह स्टोर में सोया हुआ था, इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने उसके स्टोर पर फायर किए| आरोपियों ने रात को कमरे के बाहर से दो अलग अलग फायर किए, इस दौरान कमरे में सोए हुए व्यक्ति ने भी जान बचाने को अपने रिवॉल्वर से फायर किए।

वारदात में कमरे में सोया व्यक्ति बाल बाल बच गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रात को फायरिंग की वारदात से वार्ड के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले खनन माफिया के खिलाफ आवाज उठाई थी।

चौकी इंचार्ज रामलाल ने बताया कि पीड़ित व्यापारी का नाम संजीव वर्मा है। वह वार्ड नंबर 8 की न्यू कॉलोनी में रहता है। वह कई दिन से अवैध खनन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके उन्हें वायरल कर रहा है। इसलिए फायरिंग के मामले के तार खनन माफिया से जुड़ रहे हैं।

संजीव वर्मा ने भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, लेकिन आरोपी भाग गए। आसपास लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो पाए। SP ऊना अर्जित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तथ्यों की जांच जारी है, जल्दी मामला सुलझा लिया जाएगाा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now