Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! शराबी बाप ने ढाई साल की बच्ची का किया कत्ल

Published on: 6 February 2021
प्रजासत्ता । पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव चलेट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार वार्ड तीन गांव चलेट निवासी ने रात को शराब के नशे में घर में पहले खूब झगड़ा किया फिर अपने आप को उसी कमरे में बंद कर लिया, जिसमें ये दंपती रहता था। लड़ाई के दौरान शराबी पति ने ढाई साल की बच्ची और पत्‍नी के सिर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे बच्ची ने देर रात ही दम तोड़ दिया व पत्नी गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश पड़ी रही। घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली जब घर का दरवाजा न खुला तो फिर लोगों ने जोर से दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा तो देखा कि फर्श पर ढाई साल की बच्ची और उसकी पत्नी पड़ी हुई थीं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पति और पत्नी के झगड़े में लड़ाई इस हद तक बढ़ जाएगी इसका अंदाज़ा शायद किसी को न था। इस लड़ाई में इस व्यक्ति की पत्नी को भी गम्भीर चोट आई है उसे जिला मुख्यालय स्थित अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। ढाई वर्षीय बच्ची का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

प्रजासत्ता ।
पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव चलेट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची का कत्ल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार वार्ड तीन गांव चलेट निवासी ने रात को शराब के नशे में घर में पहले खूब झगड़ा किया फिर अपने आप को उसी कमरे में बंद कर लिया, जिसमें ये दंपती रहता था। लड़ाई के दौरान शराबी पति ने ढाई साल की बच्ची और पत्‍नी के सिर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे बच्ची ने देर रात ही दम तोड़ दिया व पत्नी गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश पड़ी रही।

घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली जब घर का दरवाजा न खुला तो फिर लोगों ने जोर से दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा तो देखा कि फर्श पर ढाई साल की बच्ची और उसकी पत्नी पड़ी हुई थीं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पति और पत्नी के झगड़े में लड़ाई इस हद तक बढ़ जाएगी इसका अंदाज़ा शायद किसी को न था।

इस लड़ाई में इस व्यक्ति की पत्नी को भी गम्भीर चोट आई है उसे जिला मुख्यालय स्थित अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। ढाई वर्षीय बच्ची का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now