Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली से बैजनाथ जा रही HRTC बस हुई हादसे का शिकार,सवारियां सुरक्षित

Published on: 18 February 2021
दिल्ली से बैजनाथ जा रही HRTC बस हुई हादसे का शिकार,सवारियां सुरक्षित

प्रजासत्ता | ऊना
हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली से बैजनाथ रूट पर जा रही बस गुरुवार अल सुबह हादसे का शिकार हो गई| हादसे में सभी सवारियों सुरक्षित हैं| मिली जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के अम्ब के नजदीक पक्का परोह में यह बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई|

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे के करीब दिल्ली से बैजनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस के पक्का परोह रेलवे पुल के पास पहुंची| इस दौरान अचानक बस के आगे पशुओं का एक झुंड आ गया और बस बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और साथ के क्रैश बैरियर्स से टकरा गई| गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई,अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने बताया कि पक्का परोह में चालक की मुश्तैदी से बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई है| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है| बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं| हादसे के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now