Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एक परमिट पर तीसरी बार मजदूरों को बिहार ले जा रही बस को RTO ने पकड़ा

Published on: 20 May 2021
प्राइवेट बस को पकड़ा

प्रजासत्ता/ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सब्जी मंडी के पास आरटीओ विभाग ने कांगड़ा से बिहार जा रही एक प्राइवेट बस को पकड़ा| आरटीओ विभाग के कर्मचारियों ने परमिट देखा तो पता चला कि कांगड़ा प्रशासन ने कुछ प्रवासियों को बिहार जाने की अनुमति दे राखी थी, लेकिन इसी परमिट की आड़ में तीसरा चक्कर बिहार की ओर लगाया जा रहा था और परमिट भी पुराना है|

आरटीओ आरसी कटोच ने कार्रवाई की और मामला जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को भेज दिया| कटोच ने कहा कि सब्जी मंडी ऊना के पास एक प्राईवेट बस को पकड़ा है जिसमें 24 सवारियां थी| मोटर वीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है| आरटीओ धर्मशाला ने एक परमिट दिया था, लेकिन तीसरा चक्कर लगाया जा रहा था|

वहीँ अगर बात करे कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए चांदी कूटने में लगे हैं| करोना संकट में प्रवासियों को लूटना जारी है| प्रवासियों से प्रति सवारी 2000 रुपए लिए गए हैं| 24 सीट की बस में पूरी सवारियां भरी थी कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now