Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गगरेट के युवक का अमृतसर में मर्डर, सारी वारदात सीसीटीवी में कैद

गगरेट के युवक का अमृतसर में मर्डर, सारी वारदात सीसीटीवी में कैद

ऊना|
अमृतसर में स्वर्ण आभूषण के व्यापार में हाथ आजमा रहे ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र के एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि सोमवार को उसके पति का पार्टनर कुछ लोगों के साथ घर आया और पहले उसके पति की निर्मम पिटाई की और फिर कोई जहरीली वस्तु खिला दी। इसके चलते उसके पति ने खून की उल्टी की और अचेत हो गया। इसी बीच पार्टनर व उसके साथी वहां से भाग गए। वह अचेत अवस्था में पति को लेकर अस्पताल पहुंची तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया और जब मृतक के परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाया तो मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गगरेट कस्बे का मांटी नाम का युवक पिछले पंद्रह सालों से अमृतसर में ही कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  अम्ब के जंगल में गली-सड़ी हालत में युवक व युवती के शव बरामद,दहशत में लोग

पहले वह अपने एक रिश्तेदार के पास काम करता था लेकिन करीब छह महीने पहले उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर स्वर्ण आभूषण का कारोबार शुरू किया था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से पार्टनर के साथ उसकी नहीं बन रही थी। मांटी अमृतसर में अकेला ही रहता था लेकिन कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी भी बच्चों के साथ उसके पास गई थी। मृतक की पत्नी के अनुसार पार्टनर उससे बिजनेस में और पैसे इन्वेस्ट करने का दबाव बना रहा था।

सोमवार को भी उसका बिजनेस पार्टनर कुछ लोगों को लेकर उनके घर आया और मांटी को वर्कशॉप की ओर ले गया। वर्कशॉप घर में ही बनी थी। मांटी के साथ उसका आठ वर्षीय बेटा भी था। कुछ ही देर में मांटी वर्कशॉप से दौड़ा हुआ बाहर आया और उसने खून की उल्टी की। इसी बीच पार्टनर व उसके साथी वहां से भाग गए और मांटी अचेत हो गया। उसके आठ वर्षीय बेटे ने बताया कि पहले अंकल ने पापा की पिटाई की फिर कोई चीज उनके मुंह में डाली थी। मृतक के चाचा एडवोकेट मदन लाल दसौड़ ने बताया कि सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पंजाब पुलिस अगली कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Drug Mafia: ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 किलो चूरा पोस्त और लाखों की नकदी बरामद, एक गिरफ्तार
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now