Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गगरेट में बड़ा हादसा, एक साथ टकराए तीन वाहन, एक की हालत गंभीर

गगरेट में बड़ा हादसा, एक साथ टकराए तीन वाहन

प्रजासत्ता|
ऊना जिला के गगरेट के भरवाई मार्ग पर मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया और तीन वाहन टकरा गए। मिली जानकारी मुताबिक बैंक कर्मचारी जगदेव सिंह घर से जैसे ही बैंक के लिए रवाना हुए तो भरवाई मार्ग पर एक स्विफ्ट कार से सीधे टक्‍कर हो गए। कार लिंक रोड से मुख्य मार्ग पर आ रही थी, जबकि बाइक सवार मुख्य मार्ग से बैंक जा रहा था। हालांकि कार सवार ने जब अचानक बाइक सवार को देखा तो कार को तेजी से मोड़ने की कोशिश की, इसी कोशिश में कार भी ट्रक के नीचे घुस गई। इस दौरान तीन वाहनों की टक्‍कर हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Una News: ब्रह्माहुति में सतलुज दरिया में दो युवकों की डूबने से मौत..!

तीन वाहनों के टकराने के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे यातायात पुलिस ने कुछ देर में खुलवा लिया। इस घटना में बैंक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हुआ है, जबकि कार सवार को भी मामूली चोट आई है। बाइक सवार बैंक कर्मचारी को स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए गगरेट अस्‍पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now